प्रदेश

भाजपा जिलाध्यक्ष ने ली वैक्सीन की दूसरी डोज , टीका सुरक्षित सभी लगवाएं सुरक्षा कवच – नरेंद्र राजपूत

लोकविचार-आपका विश्वास ,हमारा साथ। 9893676527, 7566178324

डिण्डोरी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने उत्कृष्ट विद्यालय पहुंच वैक्सीन की दूसरी डोज ली, उन्होंने कहा कि आज मैंने कोरोना टीका की दूसरी डोज लगवाई है, मैं स्वस्थ हूं मुझे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई है मैं सभी से आग्रह करता हूं कि अफवाहों को ध्यान न देते हुए टीका जरूर लगवाएं, टीका ही एकमात्र उपाय है जो कोरोना जैसी भयावह बीमारी से बचा सकता है। उन्होंने टीकाकरण कार्य मे जुटे स्वास्थ्य अमले से चर्चा करते हुए उनकी सराहना की और अमले का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस मुश्किल वक्त में आप सभी कोरोना वारियर्स लोगों को सुरक्षित करने में जुटे हैं । आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा की 18 वर्ष से ऊपर सभी अपना टीकाकरण करवा कर खुद को सुरक्षा कवच दें, स्वास्थ्य अमले को सहयोग व सम्मान दें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से हम कोरोना की जंग जरूर जीतेंगे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button