शहपुरा मैं आज से 18 से 44 वर्ष के लोगो को टीका लगना हुआ प्रारम्भ,टीका लगवाने को लेकर युवाओं मैं दिख रहा उत्साह, जागरूकता का परिचय देते हुये बडी संख्या में लोग करा रहे वैक्सीनेशन…
लोकविचार-आपका विश्वास ,हमारा साथ। 9893676527, 7566178324
जिला मुख्यालय की प्रमुख जनपद शहपुरा मैं आज से कोरोना से बचाव हेतु 18वर्ष से 44 वर्ष के नागरिकों को लगने वाले टीका की शुरूआत हो गई ,जानकारी अनुसार नगर मैं स्थित वैक्सीनेशन सेंटर में सुबह से ही बड़ी संख्या मे पहले से अपना रजिस्टेशन करवा चुके नागरिको का आने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया,जिन युवाओं ने वैक्सीन का डोज लगवाया उनमें से एक शिक्षक अश्वनी साहू ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को टीकाकरण करा खुद को सुरक्षित करने की आवश्यकता है उन्होंने आश्वस्त किया कि टीका पूर्णतः सुरक्षित है इससे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है ।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार