प्रदेश

युवा मोर्चा के जिला मंत्री राकेश सिंह परस्ते ने युवाओ को मास्क वितरित कर ,कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने तथा घरों पर रहने की अपील की…

लोकविचार-आपका,विश्वास हमारा साथ। 9893676527, 7566178324

नीरज रजक शाहपुर-भारतीय जनता युवा मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आव्हान पर एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ,शाहपुर मंडल अध्यक्ष सुशील राय व‌ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीश शर्मा के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा के जिला मंत्री राकेश सिंह परस्ते एवं जिला योग प्रचारक मंडल कोषाध्यक्ष रामानुज के द्वारा ग्राम विक्रमपुर के अंतर्गत कुम्हारटोला, कसईसोढा , केवलारी में युवाओ के बीच पहुंचकर मास्क वितरित कर सभी युवाओं से अपील कि वे जनता कफ्यू का पालन करे और घर पर रहे तथा सभी युवाओं को अवगत कराया कि मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कोरोना से बचाव की जंग में अब जिनकी उम्र 18 से अधिक है ऐसे व्यक्ति भी अब बिना किसी अफवाहों में आऐ कोरोना से बचाव के लिए अब कोरोना का टीका लगवा‌ सकेंगे। युवा मोर्चा के मंत्री ने सभी युवाओं और आमजन को कोरोना काल में प्रदेश सरकार द्वारा 3 माह का मुफ्त राशन व मनेरगा के माध्यम से प्राप्त रोजगार की जानकारी दी। कोरोना से बचाव के लिए युवा मोर्चा जिला मंत्री ने दो गज की दूरी, निरंतर मास्क के उपयोग व कोरोना का टीका को कारगर बताया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button