डिण्डोरी। जिला मुख्यालय की सड़कों पर बेवजह चहलकदमी करने वाले आज पुलिस के हत्थे लग गए, लगातार समझाइश के बाद भी कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सड़क पर ही लोगों की क्लास लगाना शुरू कर दिया इन्हें कोरोना के खतरे की जानकारी दी इसके बाद बीच सड़क पर सभी लोगों को खड़ा कर कोरोना कर्फ्यू का पालन करते हुए मास्क का उपयोग, सामाजिक दूरी का पालन करने, हाथ धुलने को लेकर शपथ दिलवाई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व्ही के लाल, यातायात प्रभारी राहुल तिवारी ने घूमने वालों को शपथ दिलाते हुए समझाइश दी। पुलिस को देखते ही पहले तो घूमने वाले सकते में आये उन्हें भय था कि अब तो चालान सहित अन्य कार्रवाई होना तय है लेकिन जब इन अधिकारियों ने क्लास लगा ली तो घूमने वाले भी शपथ लेकर वापिस घरों के लिए रवाना हुए।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार