डिण्डोरी। कोरोना आपदा से दिवंगत व्यक्ति के असहाय परिवारों के प्रति मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी राहत की घोषणा की है। परिवार के कमाऊ मुखिया के न रह जाने पर 5000 रुपये प्रतिमाह की पेंशन , मुफ्त राशन और चिकित्सा, शिक्षा के साथ महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिये ब्याज रहित ऋण देने की घोषणा पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने स्वागत् करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद प्रेषित किया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना आपदा में तबाह हुए परिवारों के बच्चों को सहारा प्रदान करते हुए कहा है कि निराश्रित बच्चों का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। यह प्रदेश की कोरोना पीडित जनता के लिये मानवीय संवेदना से भरा मरहम है, जो दुखी परिवारों को संबल प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कमाने वाले मुखिया के कोरना से मृत्यु उपरान्त बच्चों को पालन के लिए 5000 रुपये की हर माह पेंशन, मुफ्त राशन, शिक्षा, इलाज की व्यवस्था सरकार करेगी। महिला सदस्य को व्याज मुक्त ऋण देकर आत्मनिर्भर बनाएगें। मुख्यमंत्री के इस घोषणा का स्वागत् करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार