प्रदेश
लालखाती में नर्मदा नदी से रेत का अवैध उत्खनन पर नायब तहसीलदार की कार्रवाई से मचा हड़कंप..



गोरखपुर -करंजिया विखं के अंतर्गत ग्रापं पाटनगढ़ के गांव लालखाती में रविवार की देर रात करंजिया नायब तहसीलदार दिनेश वरकड़े ने रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया और रेत से भरे दो ट्रैक्टर ट्रालियों को जप्त कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द किया फिलहाल दोनों वाहन को गाड़ासरई थाने में खड़ा करवा दिया गया जबकि आगे की कार्रवाई के लिए विभागीय अमला कार्य में लगा हुआ हैं । नायब तहसीलदार के इस औचक निरीक्षण एवं कार्रवाई से रेत कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई हैं ।अब आगे लंबे समय से निरंकुश माफियाओं पर इस कार्रवाई का कितना असर होता हैं यह देखना हैं क्योंकि कोरोना कर्फ्यू के नियम प्रभावी होने के बाद भी रेत का अवैध कारोबार पर क्षण भर के लिए भी अंकुश नहीं लग पाया हैं बल्कि रेत माफिया धड़ल्ले से कारोबार कर रहें हैं इसका नमूना देखना हैं तो गोरखपुर और लालखाती बंजरटोला आदि नर्मदा तट इसके प्रमाण हैं जहां दिनरात माफिया बेरहमी से नर्मदा को छलनी करने में लगें हैं ।माफियाओं में हड़कंप – गौरतलब हैं कि लंबे समय से माफिया बेखौफ होकर दिन रात न केवल नदी से रेत का अवैध खनन कर रहे हैं बल्कि उसका भंडारण व परिवहन भी कर रहे हैं। लालखाती गांव में रविवार को तहसीलदार के द्वारा की गई कार्रवाई उसका ताजा उदाहरण हैं। लंबे समय से इस तरह की कार्रवाई की मांग क्षेत्र वासियों द्वारा की जा रही थी। कार्रवाई के अभाव में माफिया बेलगाम हो चुके थे। सूत्रों के मुताबिक रविवार की कार्रवाई के बाद रेत के अवैध कारोबारी दहशत में आ गए हैं। छापामार कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया हैं। वहीं ग्रामीण कार्रवाई को अच्छी पहल बता रहे हैं।
ग्रामीणों की मानें तो रेत परिवहन में लगें वाहनों से हो रहें ध्वनि प्रदूषण ने उनका सुख चैन छीन लिया हैं न तो नींद भर सो पाते हैं और न सड़क पर चल पाते वाहनों की धमाचौकड़ी से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं ।
रेत खाली कर भागे -रविवार देर रात जब नायब तहसीलदार दिनेश वरकड़े जब रेत के अवैध उत्खनन परिवहन करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने पहुंचे तो दो ही ट्रैक्टर हाथ लगें अन्य ट्रैक्टर वालों को जैसे ही कार्रवाई की जानकारी लगी तो जो जहां था वहीं रेत खाली कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों के बीच कूदते फांदते ट्रैक्टर समेत भाग खड़े हुए कुछ दूर तक इनका पीछा भी किया गया लेकिन सड़क नहीं होने तथा जमीन के ऊबड़ खाबड़ के चलते रेत माफिया भागने में सफल रहें जबकि कुछ वाहन चालक खेतों में ट्रैक्टर छोड़ भाग खड़े हुए।
इन्होंने कहा– लालखाती के पास नर्मदा नदी से रेत के अवैध उत्खनन की सूचना पर आज कार्यवाई को अंजाम देते हुए दो रेत से भरे ट्रैक्टर को जप्त कर आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंपा गया हैं आगे भी यह अभियान सतत चलता रहेगा । नायब तहसीलदार दिनेश वरकड़े करंजिया

