प्रदेश

अठारह वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्ति टीकाकरण जरूर कराएं: केन्द्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते रेस्ट हाउस मेंहदवानी में आयोजित बैठक में दिए निर्देश…

  • भारत सरकार के केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण जरूर करें। जिले मंे टीकाकरण के लिए विषेष अभियान प्रारंभ है, इस अभियान में सभी व्यक्ति शामिल हों। जिससे टीकाकरण कर कोरोना संक्रमण की महामारी को रोका जा सके। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते सोमवार को रेस्ट हाउस मेहंदवानी में जनपद स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट गु्रप की बैठक में उक्त निर्देष दिए। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत, एसडीएम शहपुरा श्रीमति अंजू अरूण विष्वकर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेंहदवानी गणेष पाण्डेय सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
  • केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने टीकाकरण के लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देष दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को समझाईस दें कि टीकाकरण कोरोना के संक्रमण से बचाव करता है। यह कोरोना वायरस से बचाव के लिए पूरी तरह से सफल और सुरक्षित है। इसीलिए सभी व्यक्ति टीका जरूर लगवाएं। उन्होंने सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी एवं षिक्षक-षिक्षिकाओं का भी टीकाकरण कराने को कहा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहदवानी में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए, इंजेक्षन, आॅक्सीजन, दवाईयां, कोरोना किट, आॅक्सोमीटर, थर्मल स्कैनर और बिस्तरों की संख्या पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने किल कोरोना अभियान की भी समीक्षा की। किल कोरोना अभियान के अंतर्गत डोर-टू-डोर संपर्क कर बुखार, सर्दी और खासी से प्रभावित मरीजों का उपचार करने को कहा। उन्होंने कोरोना के टेस्ट बढाने के निर्देष दिए। जिससे संक्रमित व्यक्तियों की पहचान कर उनका तत्काल उपचार किया जा सकेगा।
  • केन्दीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने होम क्वारंटाईन मरीजों पर भी निगरानी रखने के निर्देष दिए हैं। होम क्वारंटाईन व्यक्तियों को नियमित रूप से दवाईयां दें और उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी करें। उन्होंने कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए सामाजिक संस्थान और समाज सेवकों की भी सहभागिता सुनिष्चित करने के निर्देष दिए। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने कोविड केयर सेंटरों का संचालन और उनकी उचित देखभाल करने के निर्देष दिए हैं। उन्होंने जिले में कोरोना कफ्र्यू का कडाई से पालन करने को कहा। उन्हांेने कहा कि लोगों को समझाईस दें कि घर में रहें, सुरक्षित रहें, बिना किसी वजह के घर से बाहर न निकलें। हमेषा मास्क पहनें, हाथों को सेनेट्राईज करें और सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करें। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि ग्राम पंचायतों में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा के कार्य प्रारंभ रखे जाएं। मनरेगा के कार्याें का नियमित रूप से भुगतान करें। इससे लोगों को दैनिक कठिनाईयों का सामना नहीं करना पडेगा। केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने इसी प्रकार से जनपद पंचायत अमरपुर में भी जनपद स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट गु्प की बैठक ली।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button