प्रदेश

निर्धारित समय के लिए दुकान खोलने की मांगी अनुमति,केंद्रीय राज्यमंत्री से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल…

केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते के डिण्डोरी प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय के व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने के लिए रेस्ट हाउस पहुंचा जहां व्यापारियों ने मांग की कि कर्फ्यू के दौरान दो से तीन घण्टे का समय दुकानों को खोलने का दिया जाए व्यापारियों ने दलील दी कि इस तरह की अनुमति मिलने से ग्राहकों की भीड़ एक साथ बाजार में नही आएगी और सामग्री की आपूर्ति भी निरंतर होती रहेगी, व्यापारियों ने कहा कि उनकी दुकानों में कुछ सामग्री की एक्सपायरी डेट कम समय की होती है दुकाने बंद होने से उनकी सामग्री खराब नही होगी इसके साथ ही रोजाना दुकान खुलने से आमजन को सहूलियत होगी।
कलेक्टर ने दिया आश्वासन
व्यापारियों के पक्ष रखने के बाद कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि आगामी आपदा प्रबंधन समिति की बैठक के बाद व्यापारियों को चरणबद्ध तरीके से दुकान खोलने की अनुमति दी जा सकेगी उन्होंने कहा कि संक्रमण डर कम जरूर हुई है लेकिन अभी यह 5 प्रतिशत तक नही पहुंची है कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकना ही कर्फ्यू का उद्देश्य है।
कलेक्टर ने कहा कि खाद बीज की दुकानों सहित अंतिम संस्कार की सामग्री रखने वालों के लिए जल्द निर्णय लेंगे ताकि समय पर लोगों को सामग्री मिल सके।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button