प्रदेश
कोरोना काल मे जरूरतमंदों को भाजयुमो ने किया राशन वितरण

अनिल गुप्ता
विक्रमपुर। किल कोरोना अभियान के तहत युवा मोर्चा जिला मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रो में जरूरत मंदो को राशन वितरित कर , जनता कर्फ्यू का पालन करने तथा कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाने की अपील की
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आव्हान पर एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन पर व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीश शर्मा के निर्देशन में युवा मोर्चा के जिला मंत्री राकेश सिंह परस्ते एवं जिला योग प्रचारक मंडल कोषाध्यक्ष रामानुज के द्वारा ग्राम विक्रमपुर के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो में पहुंचकर जरूरतमंदो को राशन वितरित किए गए साथ ही सभी नागरिकों से अपील कि वे जनता कर्फ्यू का पालन करे और घर पर रहे तथा सभी युवाओं को अवगत कराया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से बचाव की जंग में अब जिनकी उम्र 18 से अधिक है ऐसे व्यक्ति भी अब बिना किसी अफवाहों में आऐ कोरोना से बचाव के लिए कोरोना का टीका लगवा सकेंगे। युवा मोर्चा ने सभी युवाओं और आमजन को कोरोना काल में प्रदेश सरकार द्वारा 3 माह का मुफ्त राशन व मनेरगा के माध्यम से प्राप्त रोजगार की जानकारी दी। किल कोरोना अभियान में राजेश मरावी , ओमकार मरावी युवा मोर्चा के तुलाराम प्रजापति, संदीप कनौजिया, ललित कनौजिया, भगवन धुर्वे, पवन कश्यप, पुष्पराज कनौजिया आदि उपस्थित रहे।
