प्रदेश
सुबह झमाझम तो दिन भर रुक रुक होती रही बारिश

डिण्डोरी। ताउते तूफान का असर जिले में भी रहा जिले में जहां मंगलवार को कुछ देर बारिश हुई वही बुधवार को सुबह लगभग 4 बजे से दो घण्टे झमाझम बारिश हुई, इसके बाद सुबह 10 बजे तक आसमान में काले बादल छाए रहे, हालांकि 3 बजे तक कभी बादल तो कभी धूप का आलम रहा, तीन बजे के बाद एक बार फिर तेज हवाएं चलने लगी और आधे घण्टे से अधिक अच्छी बारिश हुई । पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
बिजली की आंख मिचौली जारी
पिछले तीन दिनों से बिजली की आंख मिचौली का दौर जारी है 17 मई को तो हाल यह रहे कि केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते भी अंधेरे में बैठक लेते रहे मोबाइल टोर्च की रोशनी में वह प्रशासन व भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले, मंगलवार को दिन भर बिजली का आना जाना लगा रहा यही क्रम बुधवार को भी चलता रहा, ग्रामीण इलाकों में तो बिजली काफी अधिक परेशान कर रही है।