प्रदेश

विद्युत विभाग की लापरवाही से नगर की जल सप्लाई व्यवस्था हो रही प्रभावित .. समस्या के समाधान हेतु सीएमओ ने अधीक्षण यंत्री जबलपुर को लिखा पत्र…

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

शहपुरा -एक ओर कोरोना की मार से नगरवासी परेशान है वंही दूसरी ओर नगर गमी के इस मौसम मैं सबसे ज्यादा जरूरत पानी की होती है परंतु नगर पंचायत द्वारा नवीन नल जल योजना के तहत किए जाने वाले जल सप्लाई कार्य भी विद्युत विभाग के जवाबदार अधिकारियों की मनमानी के चलते जल सप्लाई व्यवस्था लापरवाही की भेंट चढ रही है आलम यह है कि जल सप्लाई हेतु हेतु नवीन नल जल योजना अंर्तगत बिलगड़ा मैं पम्पो के माध्यम से जो जल सप्लाई शहपुरा स्थित शारदा टेकरी मैं बने फ़िल्टर प्लांट मैं किया जाता है उन पम्पो को चलाने के लिए गत एक माह से विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही के कारण पर्याप्त मात्रा मे बिजली नही मिल पा रही है व बिजली मिलती भी है तो बोल्टेज कम रहता है जिस कारण पंप नही चल पा रहे है परिणाम स्वरूप नगर की जल व्यवस्था प्रभावित हो रही वंही मामले मे अनेको बार समस्या के समाधान हेतु नप द्वारा विद्युत विभाग को अवगत कराया गया परंतु समस्या के समाधान मैं विद्युत विभाग द्वारा ध्यान नही दिया गया जिसके बाद नप सीएमओ द्वारा अधीक्षण यंत्री विद्युत विभाग जबलपु को समस्या से जुड़ा पत्र लिख समस्या के जल्द समाधान की मांग की गई है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button