प्रदेश

बजाग में 18+ का वेक्सीनेशन हुआ शुरू, युवाओं में उत्साह, पहले ही दिन लगा 70 लोगो को टीका…

बजाग से अमित साहू की रिपोर्ट

तहसील मुख्यालय बजाग में आज से कोविड 19 का वेक्सीनेशन शुरू हो गया है। भयावह बीमारी से जूझ रहे लोगों के जीवन में वेक्सीनेशन शुरू होने से एक नई उम्मीद और उत्साह का युवाओं में संचार हो रहा है। पहले ही दिन से युवाओं में उत्साह बढ़ने के साथ-साथ कोविड से लड़ने को लेकर लोगों को नया अनुभव साझा करने का मौका मिल रहा है। युवाओं ने टीका लेने के बाद अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि यह टीका लेने के बाद बहुत सुखद एहसास होता है। इसी कड़ी में पत्रकार धर्मेंद्र मानिकपुरी ने बताया कि वे पूर्ण रुप से स्वस्थ हैं और उन्हें कोई भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है। यह टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित व कारगर है संक्रमण से बचने का एकमात्र उपाय टीका है जो इस भयानक बीमारी को मात दे सकता है।उन्होंने अपील की कि सभी युवा बिना किसी भी आपवाहों में आए और टीका जरूर लगवाएं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button