प्रदेश

खबर से संज्ञान में आया प्रशासन एसडीएम पहुंचे बजाग…

क्रायसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक सम्पन्न

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

बजाग से अमित साहू की रिपोर्ट

विगत दिवस जनपद पंचायत बजाग के सभाकक्ष में डिंडोरी एस डी एम महेश मंडलोई की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक आयोजित की गई ।इस दौरान मुख्यकार्यपालन अधिकारी स्वाती बघेल, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी रूपम मित्रा महिला बालविकास अधिकारी विनोद वाहने, सांसद प्रतिनिधि राजेश्वर साहू, विधायक प्रतिनिधि लोकेश पटेरिया, शिक्षा विभाग से बी ए सी बलवंत साहू, कोविड प्रभारी भूपेंद्र मथनिया, जनपद सदस्य ललिता धुर्वे, सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। आपको बता दें कि कुछ दिनों से अखबारों के माध्यम से बजाग की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर प्रशासन को लगातार अपडेट दिया जा रहा था जिसके मद्देनजर उच्चाधिकारियों के द्वारा संज्ञान में आना महत्वपूर्ण है।बैठक में उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी महेश मंडलोई ने बजाग बीएमओ रूपम मित्रा एवं कोविड प्रभारी भूपेंद्र मथनिया से क्षेत्र के पॉजिटिव होम आइसोलेट एवं मृत हुए मरीजों की जानकारी ली उन्होंने बजाग बीएमओ, जनपद पंचायत सीईओ, एवं महिला बाल विकास अधिकारी को टीकाकरण में तेजी लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच एवं पंचो को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। एवं महिला बाल विकास के अंतर्गत संचालित समूह की महिलाओं का भी अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराया जाए फ्रंटलाइन वर्कर जिन्होंने दूसरा डोज नहीं लगवाया है और वह भी जल्द से जल्द दूसरा डोज लगवाएं। बैठक में कोरोना पॉजिटिव लोगों एवं उनके परिजनों के घूमनेपर पाबंदी लगाने, शादियों में भीड़ जुटने से रोकने एवं छत्तीसगढ़ से गाड़ियों के आवागमन में प्रतिबंध का कड़ाई कड़ाई से पालन करने पर चर्चा हुई। बैठक में बजाग में आइसोलेशन वार्ड बनाने, बजाग हॉस्पिटल में कोई भी डॉक्टर ना होने, एवं खाद्यान्न पर्ची ना होने की वजह से लोगों को राशन ना मिलने की बात भी सदस्यों ने सामने रखी जिस पर एस डी एम ने कहा कि राशन के लिए जल्द दिशा निर्देश जारी होंगे । वहीं आइसोलेशन वार्ड , डॉक्टर एवं अन्य स्टॉफ की कमी के लिए मैं आज ही कलेक्टर साहब के सामने इस बात को रखूँगा। उन्होंने कहा कि जो लोग लॉक डाउन के दौरान दुकान खोल रहे हैं और मंहगा सामान बेच रहे हैं। उन पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने वालों की जानकारी मुझे दें। साथ ही छत्तीसगढ़ से आने वाले वाहनों पर भी कार्यवाही की जाएगी।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button