प्रदेश

विद्युत विभाग की लापरवाही से पांच दिनों से अंधेरे मैं डूबा ढोंढा,जिम्मेदार बने अनजान…

इन दिनों शहपुरा स्थित विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा शहपुरा सहित आसपास के दर्जनों ग्रामो के निवासियों को भुगतना पड़ रहा है जंहा एक ओर शिवराज सरकार नगरीय इलाको सहित ग्रामीण इलाकों मैं 24 घंटे विद्युत प्रदाय करने के दावे करती रहती है वंही दूसरी ओर शहपुरा स्थित विद्युत विभाग के गैर जिमेदार अधिकारी जो लाखो रुपए महीने का वेतन प्राप्त कर रहे है परंतु वेतन के एवज मैं जो काम उन्हें करना चाहिए वो काम जिम्मेदारी से नही कर रहे है जिस कारण शिवराज सरकार की 24 घंटे विद्युत प्रदाय योजना धरातल पर फेल नजर आ रही है जानकारी अनुसार शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत ढोंढा मैं गत पांच दिनों से विद्युत नही है पर विद्युत विभाग के जवाबदार अधिकारी व्यवस्था सुधारने के स्थान पर महज कागजी खानापूरती मैं ही लगे हुए है इसके अलावा कभी कभार विद्युत व्यवस्था बहाल भी हो जाए तो वोल्टेज का रोना बना रहता है जिस कारण आए दिनों विद्युत उपयोग से जुड़े उपकरण खराब हो रहे है समय रहते विद्युत विभाग के जिमेदारो सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को उक्त समस्या के निदान के प्रति कार्य करने की आवश्यकता है।

लोकविचार

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button