प्रदेश

आपदा प्रबंधन एवं जन अभियान परिषद के साथ आराध्या सेवा संस्थान के सदस्यों ने दीनदयाल रसोई योजना के तहत जरूरतमंदों को बांटा भोजन…

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

आराध्या समाज सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंदो की लगातार की जा रही मदद

डिण्डोरी। आपदा प्रबंधन एवं जन अभियान परिषद के साथ आराध्या सेवा संस्थान के सदस्यों ने दीनदयाल रसोई योजना के तहत संचालित मंडी प्रांगण स्थित रसोई में उन लोगों को जिन्हें तैयार भोजन की आवश्यकता है उन्हें भोजन व मास्क प्रदान की गए साथ ही मास्क लगाने व वैक्सीन की भी जानकारी प्रदान की गई। कुछ खानाबदोश प्रजाति जो झाड़ू बनाकर जीवन यापन करते हैं उन्हें टेंट में जाकर भोजन व मास्क वितरण का कार्य किया गया एवं उनकी समस्याओं को भी सुना उन्होंने कहा कि नगर परिषद निरंतर उन्हें तैयार भोजन भेज रही है। जिससे उनका परिवार भोजन कर पाता है साथ ही आराध्या समाज सेवा संस्थान द्वारा लगातार उनकी मदद की जा रही है। दीनदयाल रसोई संचालक गौरी शंकर बर्मन ने नगर वासियों से अपील की है कि उन्हें राशन सब्जी तेल या जो भी मदद करना चाहता है रसोई घर में आकर सहायता दे सकते है जिससे व्यवस्था और बेहतर हो सके और लोगो को हम दोनों टाइम का भोजन उपलब्ध करा सके। इस दौरान आराध्य समाज सेवा संस्थान, ग्रामीण विकास सेवा समिति से राजीव वर्मन एडवोकेट धन्य कुमारी वैश्य, देवेंद्र पांडे, गौरी शंकर बर्मन, रामकिशोर अनिल से गणेश राजपूत एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button