प्रदेश

किल कोरोना अभियान के तहत युवा मोर्चा जिला मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रो में जरूरत मंदो को राशन वितरित कर , जनता कर्फ़्यू का पालन करने तथा कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाने की अपील की..

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324


विक्रमपुर से अनिल गुप्ता की रिपोर्ट
विक्रमपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आव्हान पर एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन पर व‌ युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीश शर्मा के निर्देशन में युवा मोर्चा के जिला मंत्री राकेश सिंह परस्ते एवं जिला योग प्रचारक मंडल कोषाध्यक्ष रामानुज के द्वारा ग्राम विक्रमपुर तथा खमरिया के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रो में पहुंचकर राशन वितरित किए साथ ही सभी नागरिकों से अपील कि वे जनता कर्फ़्यू का पालन करे और घर पर रहे तथा सभी युवाओं को अवगत कराया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से बचाव की जंग में अब जिनकी उम्र 18 से अधिक है ऐसे व्यक्ति भी अब बिना किसी अफवाहों में आऐ कोरोना से बचाव के लिए अब कोरोना का टीका लगवा‌ सकेंगे। युवा मोर्चा ने सभी युवाओं और आमजन को कोरोना काल में प्रदेश सरकार द्वारा 3 माह का मुफ्त राशन व मनेरगा के माध्यम से प्राप्त रोजगार साथ ही केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में किसान सम्मान निधि की 8वी किस्त की राशि किसानों के खाते में जमा करा दी गई है तथा DAP खाद के मूल्य में अब 50% की कमी की गई है की जानकारी किसानों को दी ।

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button