प्रदेश

उपार्जन केंद्र से चोरी हुआ गेहू और आरोपी गिरफ्तार

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

बजाग से अमित साहू की रिपोर्ट


बजाग। थाना क्षेत्र बजाग अंतर्गत जनपद मुख्यालय बजाग में 22 मई दिन बुधवार को गेहूं खरीदी केंद्र प्रभारी के द्वारा थाना बजाग में अंजान व्यक्ति के तर्ज पर गेहूं उपार्जन केन्द्र के गोदाम पर ताला टूटने और गेहूं चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसकी जानकारी लगते ही बजाग पुलिस के द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए खबरी एक्टिव किए गए तथा कुछ ही समय में कार्यवाही करते हुए अपराधी जितेंद्र बनवासी को अपराध की श्रेणी में तीन बोरी गेहूं चोरी करके बेचने के जुर्म में कार्यवाही करते हुए अपराधी को धारा 454 और 380के अंतर्गत अपराधी मानते हुए रिमांड पर जिला में भेज दिया गया है। बताते चलें कि अभी तक गेहूं उपार्जन केन्द्र से कितना गेहूं चोरी हुआ है यह बता पाना केंद्र प्रभारी द्वारा निश्चित रूप से नहीं बताया गया है। हो सकता है कि इस तरह कई दिनों से चोरी की घटना होती रही हो पर बताया जाता है कि चोर पीछे की खिड़की तोड़कर भी ले जाने की कोशिश कर रहे थे।
गौरतलब है कि विगत बरसो में कई बार समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों में गल्ला चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है बाबजूद इसके सहकारी समिति ने सबक नही लिया और चोर लगातार वेखोफ होकर माल साफ करते रहे दिन दहाड़े गेहूं की चोरी प्रबंधन पर सवालिया निशान लगाता है

इनका कहना है
चोरी की जानकारी लगते ही मामले पर संज्ञान लिया गया जिसमें एक व्यक्ति को रिमांड पर लेते हुए धारा 454 और 380 के तहत कार्यवाही की गई है।
वेदराम हिनौते, टी आई बजाग

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button