प्रदेश

शहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी ने मेहदवानी, अमरपुर, विक्रमपुर स्वास्थ्य केंद्रों के लिए एंबुलेंस खरीदने कलेक्टर को सौंपा पत्र..

शहपुरा विधानसभा के विधायक भूपेंद्र मरावी ने विधानसभा क्षेत्र शहपुरा के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्र मेहदबानी, स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर, एवं स्वास्थ्य केंद्र विक्रमपुर, के लिए तीन एंबुलेंस खरीदने हेतु विकास योजना से 19 लाख 50,000 रुपए की राशि स्वीकृत की। विगत वर्षों से मरीजों को लाने ले जाने के लिए ग्राम वासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था, महंगी दरों पर व्यक्तिगत साधन संसाधन के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचना संभव हो पाता था, ग्राम वासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी ने मेहदवानी, अमरपुर, विक्रमपुर, स्वास्थ्य केंद्रों के लिए एंबुलेंस भूपेंद्र मरावी ने मेहदवानी, अमरपुर, विक्रमपुर, स्वास्थ्य केंद्रों के लिए एंबुलेंस बाबद जिला कलेक्टर डिंडोरी को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, बार एसोसिएशन अध्यक्ष रेवा पांडे, जिला महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित,विक्रमपुर ब्लॉक अध्यक्ष अमित गुप्ता की उपस्थिति में पत्र सौंपकर शीघ्र एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात की।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button