भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एवं जिला अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के मार्गदर्शन में तथा मंडल अध्यक्ष एड .सुशील राय की अगुवाई में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा देश को बदनाम करने वाले विवादित बयान इंडियन कोरोना तथा मेरा भारत कोविड जैसे बयान देकर भारत की छवि खराब कर भय का माहौल निर्मित कर देश की जनता किसानों को भ्रमित कर देश की शांति भंग करवाकर देश में अराजकता कारित कराये जाने के उद्देश्य से भड़काऊ बयान का वीडियो जारी किये जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर क़ानूनी कार्यवाही किये जाने को लेकर भाजपा मंडल शाहपुर के द्वारा कोविड 19 की गाईडलाईन का पालन करते हुए थाना शाहपुर में ज्ञापन सौंपा गया इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर , मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार साहू ,आई ,टी ,सेल जिला संयोजक राजेन्द्र तंतवाय , मंडल कोषाध्यक्ष रामानुज राव , मंडल मीडिया प्रभारी नीरज रजक उपस्थित रहे।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार