प्रदेश

अंडई गांव में प्रस्तावित बांध को लेकर आज तेज हुए विरोध के स्वर …

विरोध के दौरान एकजुट हो ग्रामीणों ने पुलिस बल को खदेडा

डिण्डोरी जिले के अंडई गांव में प्रस्तावित बांध को लेकर आज विरोध के स्वर तेज हो गए, यहां खरमेर में प्रस्तावित बांध के निर्माण के लिए एक बार फिर प्रशासन ने तैयारी की और भनक लगते ही ग्रामीण एकजुट हो गए औऱ गांव में एकत्र हो यहाँ पहुंचे पुलिस बल को खदेड़ दिया, इस बार ग्रामीण पूरी तैयारी के साथ थे और अपनी जमीन बचाने के लिए दो दो हाथ करने को तैयार थे।
ग्रामीणों के उग्र रवैये को देख एसडीएम महेश मंडलोई ने ग्रामीणों से चर्चा की और पुलिस बल को हटने के निर्देश दिए। कांग्रेस नेत्री चंद्रकला और रुदेश परस्ते भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे और प्रशासन से संवाद किया फिलहाल तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर पुलिस
ने अपने पैर वापिस खींच लिए बेहद तनावपूर्ण स्थिति के बीच पुलिस प्रस्तावित निर्माण स्थल से दूर हो नजर बनाए हुए है।

ग्रामीण बांध विरोध में अड़े
ग्रामीण काफी उग्र हैं प्रशासन को खदेड़ने के बाद ग्रामीण एकजुट होकर बांध विरोध में अपने स्वर मुखर कर रहे हैं अपने हाथ मे लाठी डंडा लेकर वह प्रशासन को चेतावनी दे रहे हैं कि जमीन बचाने के लिए वह हर लड़ाई के लिए मैदान में हैं।

ग्रामीणों के संघर्ष में साथ आई चंद्रकला
ग्रामीणों के संघर्ष में साथ देने कांग्रेस नेत्री चंद्रकला परस्ते भी साथ खड़ी हो गई हैं , चंद्रकला ने कहा कि वह ग्रामीणों के संघर्ष में साथ खड़ी हैं और बांध विरोध में खड़ी हुई हैं, बिना ग्रामीणों की सहमति के निर्माण नही हो सकता है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button