दुकानों में भीड़ का आलम देख बिफरे एसडीएम कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की दी हिदायत नियमो के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

आरिफ खान (मुज्जु)
डिण्डोरी। व्यापारियों को लेफ्ट और राइट साइड अलग अलग दुकान खोलने की अनुमति के बाद से ही कुछ दुकानों में भीड़ भाड़ का आलम देखा जाने लगा, दुकानों में अनावश्यक भीड़ यानी कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर प्रशासन ने भी नजर बनाए रखी, इसी क्रम में मुख्य बाजार में कुछ दुकानों में भीड़ देख एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सील करने के निर्देश दिए पर तत्काल बाजार के सारे व्यापारी एकत्र हो गए और आश्वश्त किया कि वह तो नियमो का पालन कर रहे हैं पर कई बार अचानक भीड़ बढ़ जाती है उन्होंने एसडीएम से कार्रवाई न करने का अनुरोध करते हुए कहा कि व्यापारी इस बात का ध्यान रखेंगे की कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन न होने पाए सभी व्यापारी मास्क लगाकर व्यापार कर रहे हैं साथ हो ग्राहकों को भी बिना मास्क के सामग्री नही दे रहे हैं, इसके बाद एसडीएम ने दुकान पर कार्रवाई न करते हुए हिदायत दी कि अगर कोई भी व्यापारी नियमो का उल्लंघन करते पाया गया तो सीधे मामला पंजीबद्ध किया जाएगा कुछ व्यापारियों ने गुजारिश की कि दोनों ओर दुकान नियमित खोले जाने की अनुमति प्रशासन दे जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। फिलहाल एसडीएम ने व्यापारियों को वर्तमान नियमो का हवाला देते हुए व्यवसाय संचालित करने के निर्देश दिये साथ ही हिदायत दी कि नियमो की अनदेखी पर अब तत्काल एफआईआर की कार्रवाई की जावेगी।

