ताज़ा ख़बरे
बैगा बहुल गांवों में अब तेजी से होगा टीकाकरण, एकता परिषद के प्रयासों से ग्रामीण हुए राजी

एकता परिषद की शोभा तिवारी की समझाइश ला रही रंग
लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324
डिण्डोरी। टीकाकरण को लेकर एकता परिषद की कोशिशें रंग लाने लगी हैं खासकर उन इलाकों में जहां स्वास्थ्य अमले को देखते ही ग्रामीण आग बबूला हो जाते थे वहां एकता परिषद की शोभा तिवारी की समझाइश रंग ला रही है । ऐसे ग्रामीण जो टीकाकरण के लिए बात करने में भड़क जाते थे अब वह सहर्ष टीकाकरण को राजी हैं, पिछले दिनों जहां रंजरा सहित अन्य गांवों में टीकाकरण की सफल शुरुआत हो सकी वहीं अब अन्य गांवों में पहुंच शोभा तिवारी ने अभियान को गति देने की शुरुआत की है जिससे अब यहां बड़ी संख्या में टीकाकरण के लिए ग्रामीण उत्सुक हैं।

गौरतलब है कि बैगाचक इलाके में वैक्सीनेशन की गति काफी कम हैं इलाके के लोगों में भ्रम की स्थिति है और टीकाकरण के भय से ग्रामीण सामान्य जांच और उपचार के लिए भी चिकित्सालयों में नही पहुंच रहे इतना ही नही स्वास्थ्य अमले के क्षेत्र में पहुंचने पर भी ग्रामीण इनके नजदीक नही आ रहे हैं जिस वजह से प्रशासन भी परेशान है। अंततः एकता परिषद से प्रशासन ने सहयोग को गुजारिश की और अनीष, शोभा तिवारी के प्रयासों से टीकाकरण के लिए रुझान बढ़ रहा है।


