ताज़ा ख़बरे
किडनी पेसेंट शिक्षक अरुण राय ने होम आइसोलेशन में रहकर जीती कोरोना संक्रमण से जंग…

स्वस्थ होने के बाद उन्होंने कलेक्टर के निर्देश में उचित व्यवस्था को दिया श्रेय
डिंडौरी विक्रमपुर।शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल विक्रमपर में पदस्थ वरिष्ठ अध्यापक अरुण राय ने दोनों किडनी फेल होने के बावजूद कोरोना संक्रमण से जीत हासिल कर ली। उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि विगत 6 वर्षों से वे किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कारण स्कूल के अलावा बहुत जरूरी होने पर ही कभी बाहर जाते है। 6 मई को जांच में अचानक कोरोना पॉजिटिव हो गए।ऐसे में परिवार में पत्नी श्वेता राय छोटे भाई अमित राय ,सुशील राय, बेटे अमोल राय के सहयोग व देखरेख में घर पर रहकर ही स्वस्थ हो गए। उन्होंने बताया कि कलेक्टर रत्नाकर झा के निर्देशन में विक्रमपर बीएमओ डॉक्टर प्रदीप गोहिया व स्टाफ का सहयोग और मार्गदर्शन रहा।श्री राय ने बताया कि आयुष विभाग की डॉ समीक्षा सिंह,अनुपमा परस्ते के साथ जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त कोविड कमांड सेंटर के अधिकारी कर्मचारी का सहयोग जो प्रतिदिन 3 से 4 बार फोन पर स्वास्थ्य की जानकारी लेकर आवश्यक मार्गदर्शन देते रहे।
घर पर उपलब्ध कराई गई दवा
बताया गया कि बीएमओ के द्वारा आवश्यक दवाइयां घर पर उपलब्ध कराई गई।साथ ही बिलासपुर के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ राजेश सिंह गौतम भी समय समय पर फोन पर लगातार मार्गदर्शन देते रहे।उन्होंने बताया कि इस कठिन समय में ईश्वर पर अटूट विश्वास, आत्मविश्वास के साथ मित्रो विशेषकर अमर साहू पटवारी ने प्रतिदिन फोन कर मेरा हौसला बढ़ाने का काम किया।श्री राय ने बताया कि उन्होंने अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही वैक्सीन का पहला डोज लगवा लिया था,उसी के फलस्वरूप कोरोना को हराने में और अधिक सहायता मिली।कलेक्टर के आदेश के तहत पीएन अवस्थी सर ने प्रतिदिन सुबह मोबाइल के माध्यम से योग का अभ्यास कराया।योग से बहुत लाभ हो रहा है। उन्होंने सभी से अपील कि है कि वैक्सीन जरूर लगवाए।इतनी गंभीर बीमारी के बावजूद होम आइसोलेशन में कोरोना से स्वस्थ होने का श्रेय उन्होंने कलेक्टर के नेतृत्व में जिला प्रशासन के कुशल प्रबंधन को दिया।


