ताज़ा ख़बरे

टीकाकरण के लिए घर घर दस्तक दें रहें कर्मचारी


अख़लाक़ कुरेशी
गोरखपुर-करंजिया विखं के अंतर्गत ग्रापं भुसंडा में गुरुवार को टीकाकरण जागरुकता अभियान के तहत रोजगार सहायक मदन नागवंशी शिक्षिका कमलवती सूर्यवंशी राजस्व विभाग के स्वास्थ्य विभाग साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका तथा आषा कार्यकर्ता ने संयुक्त रूप से मिलकर गांव का भ्रमण करतें हुए प्रत्येक घर में दस्तक देकर ग्रामीणों को टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित किया इस दरमियान श्री नागवंशी ने ग्रामीणों से चर्चा कर टीका की उपयोगिता तथा लाभ के संबंध में विस्तार से बताया उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि तीसरे लहर की चपेट से बचने के लिए जोभी नागरिक टीकाकरण के दायरे में आते हैं उन्हें सरकारी अस्पताल जाकर अवश्य रूप से टीका लगवाना तभी आप और हम कोरोनावायरस के संक्रमण से बच सकते हैं वैसे भी कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय हैं इसलिए निसंकोच टीकाकरण करवाएं लिहाजा कोरोनावायरस से बचाव का उपचार के रूप में दूसरा कोई विकल्प फिलहाल मौजूद नहीं है। इसलिए सभी लोग वैक्सीन अवश्य लें। जो लोग पहला डोज लें चुके हैं और उनका दूसरा डोज लगने का समय आ गया हैं और वें अभी तक दूसरे डोज के लिए अस्पताल नहीं पहुंचे हैं तो सारे काम छोड़कर सर्व प्रथम वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाएं साथ ही ऐसे 18+ एवं 45+ वाले लोग जो अब तक टीकाकरण नहीं करवाएं हैं वो भी सरकारी अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाएं टीकाकरण से कोई नुकसान नहीं हैं अफवाह के चक्कर में न‌‌‌ पड़े । गांव भ्रमण के दौरान सरपंच प्रेमी वाटिया मदन कुमार नागवंशी सहायक सचिव, प्रताप सैयाम, इनायत अली, शशि सांडिया सुपरवाईजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तुलसा बाई, चमेली बाई, कौशल्या मरावी, सुधा यादव, गीता यादव ग्रामवासी अर्जुन मरावी जगदीश धुर्वे शिवप्रसाद सिंह मुकेश मरावी हीरो बाई एवं अध्यक्ष स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहें ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button