ताज़ा ख़बरे
मानसून आने के पहले जमकर बरस रहें बादल ,मौसम हुआ सुहावना गर्मी से मिली राहत

अख़लाक़ कुरेशी
गोरखपुर-करंजिया विखं के अंतर्गत कस्बा गोरखपुर में गुरुवार को करीब 11 बजे दिन में मौसम अचानक बदल गया। घने काले बादल छा गए और करीब एक घंटे तक तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इस बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से लोगों को उमस और तपिश से राहत मिली। हालांकि पिछले दो दिनों से कस्बावासी सुबह से दोपहर तक उमस भरी गर्मी का अनुभव कर रहे थे। लेकिन मानसून आने के पहले जमकर बरसे बादल के बाद लोगों को राहत मिली मौसम सुहाना हो गया हैं जबकि दो दिन की बारिश के असर से तापमान में गिरावट आई हैं चुभने वाली धूप की तपिश तथा उमस से छुटकारा मिला हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो रात्रि में नमीयुक्त हवा के झोंके से अधिक ठंड महसूस हो रहीं हैं फिलहाल आलम यह हैं कि रात्रि में लोग कूलर की हवा से दूरी बनाए हैं तथा पंखे की रफ्तार कम करने के बाद आमजन को कंबल ओढ़ कर सोना पड़ रहा हैं । गर्मी की रफ्तार पर लगा ब्रेक – गौरतलब हैं कि इस बार अप्रैल माह में एक पखवाड़े तक लगातार बारिश होते रहने से गर्मी अपना प्रचंड रुप नहीं दिखा पाई यानि बारिश ने गर्मी की रफ्तार पर ब्रेक लगाएं रखा जानकार बताते हैं कि इस बार वैसी गर्मी नहीं पड़ी जैसी और वर्षों में पड़ती थी इस बार तो नौतपा भी नोतपा यानि नौतपा के दरमियान भी गर्मी की चिलचिलाती धूप नहीं पड़ी उल्टा नौतपा के अंतिम दिनों में बारिश होने से जो थोड़ा गर्मी का असर बन रहा था वो भी समाप्त हो गया हालांकि इस तरह का मौसम तो नहीं बनना चाहिए था परंतु क्या कारण हो सकता हैं ईश्वर जानें । बंद पड़े कृषि कार्य – कस्बा के किसान श्याम सुन्दर तेकाम ने बताया कि धान सोयाबीन सहित अन्य फसलों की बोवनी के लिए खेतों को तैयार करना हैं गोबर खाद खेतों में फैलाना हैं मगर बारिश के चलते कृषि से संबंधित सारे काम बंद पड़े हैं जमीन में इतनी नमी आ गई हैं कि हल चलाना मुश्किल हो रहा हैं जबकि वो प्रतिदिन कृषि कार्य करने की मंशा से खेतों की ओर कृषि उपकरण रखकर जाता हैं लेकिन मौसम का मिजाज देख वो काम नहीं कर पा रहा दीपक तेकाम ने बताया कि धान मक्के की बोवनी के लिए बीज बाहर निकाल कर रखा हैं परंतु बोवनी के लिए मौका नहीं मिल रहा ऊपर से मानसून के पूर्व बरस रहें बादल ने चिंतित कर दिया हैं ऐसा लग रहा मानों जैसे मानसून अभी से सक्रिय हो चला कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह उपयुक्त समय हैं ।



