डिण्डोरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने अपने निवास पर आम एवं नीम का पौधा लगाकर प्रकृति को हरा भरा रखने का निवेदन किया। वीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि वृक्षों की अवैध कटाई से आज प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है ऑक्सीजन की कमी, तेज गर्मी, अनियंत्रित बारिस, और प्रदूषण प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने का ही परिणाम है ।हम सभी को आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में अपने खेतों पर और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और प्रकृति को हरा भरा सुरक्षित रखें। रक्षा रोपण के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र प्रभारी विजय दहिया उपस्थित थे।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार