ताज़ा ख़बरे

शिवराज सरकार जिले को लालटेन युग की ओर ले जा रही है- वीरेन्द्र शुक्ला


अघोषित विद्युत कटौती से शहर एवं ग्रामवासी हो रहे हैं परेशान
डिंडोरी-जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने बताया कि जब से मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह की सरकार बैठी है तभी से बिजली के बिल करंट मार रहे हैं और तारों से करंट गायब हो चुका है, लगातार बिजली की आंख मिचौली से शहर एवं ग्रामवासीययो को कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान अनेकों प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ा है वीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि
मेंटेनेंस के नाम पर मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के द्वारा समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित करा के घोषणा करती है कि की विद्युत सुधार मेंटेनेंस के लिए दिनांक को सुबह इतने बजे से शाम इतने बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी और आवश्यकता के अनुसार समय घटाया और बढ़ाया भी जा सकता है ।ऐसे विज्ञापनों को पढ़ने के बाद उपभोक्ताओं को लगता है कि मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा मेंटेनेंस का कार्य कर लिया जाएगा और विद्युत बाथित संबंधी असुविधाओं का सामना जनता को नहीं करना पड़ेगा ।अभी बारिश का समय आया नहीं है और आज पहले ही दिन की बारिश ने विद्युत विभाग के द्वारा की जा रही मेंटेनेंस की पोल खोल कर रख दी है। मेंटेनेंस के नाम पर केवल दिखावा साबित हो रहा है, पहले जब विद्युत बाधित हुआ करती थी तो मनेरी फाल्ट बताया जाता था, अब यह बहाना विद्युत मंडल के पास नहीं है ।कंप्लेंट के जो नंबर हैं उन्हें बंद या कवरेज एरिया के बाहर कर लिया जाता है, जवाबदार अधिकारी भी अपना मोबाइल नंबर को स्विच ऑफ कर लेते हैं, जिससे आम जनता जानने को परेशान हो जाती है की विद्युत अविरुद्ध कहां से है और आने की संभावना कब तक है। शहरी क्षेत्र पर लगातार लाइट गोल रहना आम बात हो चली है, जिला मुख्यालय में जहां जिले के प्रमुख अधिकारी निवास करते हैं, वहां के यह हाल हैं तो ग्रामीण क्षेत्र के हाल को सोच कर अंदाजा लगाया जा सकता है जहां पर इनकी कोई सुनने वाला नहीं, बिजली के हालात ग्रामीण क्षेत्रों में बद से बदतर होते जा रहे हैं। विद्युत वितरण कंपनियों के द्वारा लगातार विद्युत दर महंगी की जा रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली नहीं रहती जिस कारण ग्राम वासियों का जीवन परेशानीयो से घिर जाता है, आटा चक्कीयां बंद हो जाती हैं, सिंचाई के साधनों के लिए असुविधा होती है। जिला प्रशासन को चाहिए मध्य प्रदेश विद्युत वितरण क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें सख्त निर्देश जारी करे , शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों पर विद्युत अविरल जारी रहे किसी प्रकार की रुकावट ना हो और जब किसी विशेष परिस्थितियों पर विद्युत अवरुद्ध होती है तो कंप्लेंट सेंटरों के नंबरों को चालू रख कर आम नागरिकों ग्रामवासियों को कम से कम इतनी जानकारी तो उपलब्ध करा दें विद्युत फाल्ट कहां है और कब तक विद्युत आने की संभावना है। बारिश के पूर्व जिला प्रशासन द्वारा विद्युत वितरण कंपनी पूर्व क्षेत्र की कार्यप्रणाली पर नजर नहीं रखा जाएगी तो निश्चित विद्युत व्यवस्था जिले में चरमरा जाएगी,और जिले को लालटेन युग का सामना करना पड़ेगा, जिसका खामियाजा शहरी एवं ग्राम वासियों को भुगतना पड़ेगा। विद्युत विभाग के द्वारा इसी तरह से विद्युत कटौती जारी रही तो जनहित में शहर एवं ग्राम वासियों की सुविधा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी वृहद आंदोलन करेगी।
वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी,

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button