प्रदेश

सुबह से दोपहर तक चटक वाली धूप तो शाम से देर रात झमाझम बारिश उमस वाली गर्मी से मिली राहत

सुबह से दोपहर तक चटक वाली धूप तो शाम से देर रात झमाझम बारिश उमस वाली गर्मी से मिली राहत

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

अख़लाक़ कुरेशी

गोरखपुर-करंजिया विखं के अंतर्गत कस्बा गोरखपुर में मंगलवार को सुबह से दोपहर तक उमस वाली गर्मी ने आमजन को बेहाल कर दिया लोग गर्मी से परेशान नजर आएं चटक वाली धूप के असर से पंखों ने भी काम करना बंद कर था दोपहर के समय पंखों से ठंडी हवा के बजाएं गर्म हवा आ रहीं थीं ऐसे में लोगों ने कूलर के सामने जाकर बैठना ही उचित समझा हालांकि दोपहर के बाद हुई बारिश के बाद फौरी तौर गर्मी से राहत भी मिली और मौसम भी सुहावना हो गया गौरतलब हैं कि दो दिन से पड़ रहीं उमस वाली गर्मी ने आमजन को प्रारंभिक तौर अच्छा खासा परेशान किया हैं पंखे की हवा भी बेअसर साबित हो रहें थे दरअसल धूप की तपन से दोपहर में पंखे भी गर्म हवा फेंक रहें थे मजबूरन लोगों को गर्मी से बचने के लिए अलग अलग जतन करना पड़ा इसी बीच अचानक मौसम ने करवट बदला और आसमान पर काले बादल छा गए और देखते ही देखते बादलों ने बरसात शुरू कर दी पहले तो बादलों से बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ और शाम होते होते काले बादलों की खेप ने कस्बा के आसमान पर अच्छी बारिश कर दी बारिश का यह क्रम देर रात तक जारी रहा फिलहाल बारिश के बाद फिजा में ठंडक घुल गई हैं और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस किया हैं ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button