प्रदेश

ठेकेदार पर मेहरबान अधिकारी,सड़क निर्माण कार्य मैं जारी है लापरवाही

ठेकेदार पर मेहरबान अधिकारी,सड़क निर्माण कार्य मैं जारी है लापरवाही

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

अमित साहू
बजाग । तहसील मुख्यालय बजाग में बजाग से अंगई होते झनकी तक बनने वाली सड़क के कार्यों में खबर के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है, ठेकेदार और विभागीय अधिकारी द्वारा लगातार हो रहे गुणवत्ता हीन कार्य में कोई सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है जबकि ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर लगातार आवाज उठाई जा रही है। लगभग 4 करोड़ की भारी भरकम लागत से तैयार हो रही इस डेढ़ लाईन सड़क पर अब जब सीमेंटीकरण का कार्य किया जा रहा है उसमें लगातार अनियमितताएं बरती जा रही है रोड़ में दर्शकों की भाती बाईब्रेटर को रख लिया गया है जबकि उसका कोई उपयोग नहीं हो रहा है, बिना ब्राईब्रेटर के सड़क मे मजबूती नहीं आ रही है जबकि वहां कार्य कर रहे मिस्त्री रेत सीमेंट का मसाला बनाकर चिकना करने का प्रयास किया जा रहा है। जबरदस्ती में तैयार हो रही इस सड़क में सड़क के ऊपर सड़क बनाया जा रहा है जबकि इससे अच्छी सड़क तो पहले की ही थी। घटिया तरीके से तैयार हो रही सड़क पर उच्चाधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जबकि रोड़ के चौड़ीकरण का तो सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि अधिकतर विभागीय कर्मियों को सिर्फ कार्य की भरपाई करने का शौक है मनमानी पूर्वक कराए जा रहे इस कार्य में भ्रष्टाचार चरम सीमा में हो रहा है, गुणवत्ता हीन कार्य में सिर्फ ठेकेदार ही नहीं विभागीय अधिकारियों एवं जांच कर्ताओं का भी बराबरी का साथ है ऐसा नहीं है कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत नहीं कराया गया है इस विषय में अंजान बने विभाग को इस मनमानी पूर्वक चल रहे कार्य की पूरी जानकारी है। आपको अवगत कराएं की इस सड़क में माल वाहनों का आवागमन होना है और ग्रामीणों ने असंतुष्ट होकर बताया कि इस सड़क एक ही साल में उखड़ जाएगी।
ग्रामीणों ने एक बार फिर उच्चाधिकारियों से अपील किया है कि इस सड़क की जांच करते हुए पुनः योजनाबद्ध एवं नियमानुसार बनाई जाए।

इनका कहना है

रोड़ की गुणवत्ता सही है इस सड़क के बनने के बाद सड़क की जांच होगी और जगह मिलने पर रोड़ का चौड़ीकरण किया जाएगा-
श्री गोटियां जी
पी एम जी एस वाय

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button