प्रदेश

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिने रखेंगी व्रत….

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिने रखेंगी व्रत…..

9जून2021 लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

पंडित हरिवंश तिवारी,डिण्डोरी

डिण्डोरी। पति की दीर्घायु की कामना को लेकर महिलाएं वट सावित्री पर्व का व्रत रखेंगी अलग अलग कैलेंडर में व्रत की अलग अलग तारीख दी गई है परंतु पंचांग के अनुसार व्रत का प्रारंभ आज से हो जाएगा, महिलाओं के लिए यह व्रत विशेष फलदायी होता है, इस व्रत के करने से पति पर आई विपत्तियां टल जाती हैं जिनका वर्णन हमारे धर्मग्रंथों में मिलता है।

वट सावित्री व्रत मुहूर्त

ज्येष्ठ ‍ अमावस्या तिथि का प्रारंभ 9 जून को दोपहर 1:57 से हो रहा है जिस का समापन 10 जून को शाम 4:22 पर होगा व्रत पारण 11 जून दिन शुक्रवार को करें

व्रत का फल

इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत कर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं धर्म ग्रंथों में बताया गया है की माता सावित्री जी ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण बचाए थे ऐसी मान्यता है कि जो महिलाएं इस व्रत को सच्ची निष्ठा से रखती है, उसे न सिर्फ पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि उसके पति पर आई सभी विपत्तियों का नाश भी हो जाता है यह व्रत प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन रखा जाता है।

पूजा की विधि

इस दिन शादीशुदा महिलाएं सुबह प्रातः जल्दी उठें और स्नान करें. इसके बाद लाल या पीली साड़ी पहनकर पूरा दुल्हन की तरह तैयार हो जाएं. अब पूजा का सारा सामान व्यवस्थित तरीके से रख लें और वट (बरगद) के पेड़ के नीचे के स्थान को अच्छे से साफ कर वहां बरगद के पेड़ सावित्री-सत्यवान की मूर्ति स्थापित कर दें. इसके बाद बरगद के पेड़ में जल डालकर उसमें पुष्प, अक्षत, फूल और मिठाई चढ़ाएं. अब वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद मांगें और सात बार परिक्रमा करें. इसके बाद हाथ में काले चने लेकर कथा श्रवण करें

प्रार्थना मंत्र
अवैधव्यं च सौभाग्यं देहि त्वं मम सुव्रते। पुत्रान्‌ पौत्रांश्च सौख्यं च गृहाणार्घ्यं नमोऽस्तुते।।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button