प्रदेश

अमर शहीद बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल ने अर्पित की श्रद्धांजलि ….

अमर शहीद बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल ने अर्पित की श्रद्धांजलि ….

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324


डिंडोरी-महान क्रांतिकारी समाज सुधारक अमर शहीद बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में जिला कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस सेवादल , जिला युवक कांग्रेस, के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा के पूर्व अमर शहीद बिरसा मुंडा जी के तैलीय चित्र पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, जिला महामंत्री बृजेंद्र दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर, कांग्रेस सेवा दल प्रदेश सचिव सुरेंद्र सरैया, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष एकलव्य धुर्वे, सहायता केंद्र प्रभारी विजय दहिया, रोहनी प्रसाद पाराशर, कपूर बनवासी ने सूत की माला से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि अमर शहीद बिरसा मुंडा जी ने समाज सुधार एवं देश की आजादी के लिए अंग्रेजो के खिलाफ डटकर मुकाबला किया, अंग्रेजों की नीतियां सूदखोरी प्रथा के द्वारा गरीब आदिवासी वनवासियों को जल जंगल और जमीन से वंचित करने का जो षड्यंत्र रचा गया था उसका डटकर मुकाबला किया।रांची के पास डोमबरी पहाड़ी पर बिरसा मुंडा जी से अंग्रेजों की सेना का सामना हुआ, अंग्रेजों के पास तोप बंदूक , तलवार से युक्त सेना थी। वहीं दूसरी ओर बिरसा मुंडा जी और उनके आदिवासी बनवासी साथियों ने तीर कमान भाला से अंग्रेजों का मुकाबला किया अंग्रेजों की सेना को खदेड़ दिया। अंग्रेजों की सेना ने अपनी हार का बदला लेने के लिए षड्यंत्र रचना आरंभ कर दिया था,उनका उद्देश्य किसी भी तरह बिरसा मुंडा जी को पकड़ कर आंदोलन को कुचलना था। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा जी अंग्रेजों की ताकत के सामने कभी भी विचलित नहीं हुए ।अंग्रेजो के खिलाफ अनेकों आंदोलन किये आज ही के दिन 9 जून 1900 को देश की आजादी के दीवाने समाज सुधारक बिरसा मुंडा जी शहीद हो गए थे। आज अमर शहीद बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस के अवसर पर नमन कर श्रृद्धांजलि अर्पित करता हूं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button