प्रदेश

डीजल,पेट्रोल की कीमतों में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध मे कल कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन…

डीजल,पेट्रोल की कीमतों में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध मे कल कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन…

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहपुरा के अध्यक्ष अमित कछवाहा ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शहपुरा को पत्र लिखकर सूचना दी है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के निर्देशानुसार और जिला कांग्रेस कमेटी डिंडौरी के मार्गदर्शन में शहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी की उपस्थिति में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहपुरा द्वारा डीजल पेट्रोल की कीमतों में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में गुरुवार को डिंडोरी रोड स्थित साईं पेट्रोलियम के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की जाएगी उन्होंने बताया की बेतहाशा मूल्यवृद्धि से आमजन बहुत ज्यादा परेशान हैं और सरकार का रवैया सही नहीं है अध्यक्ष अमित कछवाहा ने सभी वरिष्ठ जनों युवक कांग्रेस महिला कांग्रेस किसान कांग्रेस सेवादल एसटी एससी मोर्चा के पदाधिकारियों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए पहुँचने की अपील की है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button