प्रदेश

वरिष्ठ भाजपा नेता संजय साहू को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान, विशेष आमंत्रित सदस्य बने

वरिष्ठ भाजपा नेता संजय साहू को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान, विशेष आमंत्रित सदस्य बने

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें डिंडौरी जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता गाड़ासरई गांव निवासी संजय साहू को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। गौरतलब है कि संजय साहू जिले में तीन बार तक भाजपा के जिलाध्यक्ष व पिछले कार्यकाल में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी रह चुके हैं। संजय साहू राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश महामंत्री भी हैं। इनकी प्रदेश स्तर में साहू समाज में भी अच्छी पकड़ है। संजय साहू के प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष टेकेश्वर साहू साहू समाज के अध्यक्ष पंकज साहू सहित जिले के सभी भाजपा नेताओं में हर्ष का माहौल है। सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button