प्रदेश
नगर परिषद ने जागरूकता अभियान चला 60 से अधिक वैक्सीनशन कराया
नगर परिषद ने जागरूकता अभियान चला 60 से अधिक वैक्सीनशन कराया….
लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324
डिण्डोरी। जिला मुख्यालय में वैक्सीनशन को गति देने के लिये नगर परिषद अध्यक्ष पंकज तेकाम खुद निकले और लोगो को जागरूक करते हुए टीकाकरण का महत्व बताया, इस दौरान नगरवासियों की टीके को लेकर उपजी शंका का भी समाधान किया, उन्होंने लोगो को बताया कि टीके से उनकी किस तरह सुरक्षा होगी साथ ही अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि मैंने स्वयं टीका लगवाया है यह पूरी तरह सुरक्षित है जिसके बाद 60 से अधिक लोगों ने विशेष टीकाकरण कैम्प में पहुच टीका लगवाया।वार्ड क्रमांक 11 स्थित रेन बसेरा में वार्ड के लोगों का टीकाकरण कराया गया जिसमें 60 से अधिक लोगों का टीकाकरण आज किया गया इस दौरान तहसीलदार बिशन सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष मोहन पाराशर, पार्षद मोहन नरवरिया, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद था।अध्यक्ष पंकज तेकाम ने बताया कि आगामी दिनों में हर वार्ड में वह स्वयं व नगर के पार्षद पहुंचेंगे और सभी को जागरूक करते हुए टीकाकरण कराएंगे।


