प्रदेश

नलजल योजना के पाइप लाइन के लिए खोदे गएं गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहें लोग….

नलजल योजना के पाइप लाइन के लिए खोदे गएं गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहें लोग

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324


अख़लाक़ कुरेशी
गोरखपुर -करंजिया विखं के अंतर्गत कस्बा गोरखपुर में नलजल योजना के विस्तारीकरण का कार्य ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा हैं इसमें नई पाइप लाइन बिछाकर स्थानीय लोगों को लाभांवित किया जाना हैं इसी के चलते ठेकेदार ने कस्बा के मुख्य चौराहा के नजदीक गड्ढा कराकर प्लास्टिक के पाइप डाला हैं लेकिन गड्ढा को बंद करना भूल गया ठेकेदार की इस लापरवाही से पैदल चलने वाले की मुश्किलें बढ़ा दी हैं दरअसल राहगीर गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहें हैं बीती रात भी एक ऐसा हादसा हुआ जब एक बाहरी व्यक्ति बिलासपुर जाने वाली बस से उतरकर अपने गंतव्य को जा रहा था जब यहां पहुंचा तो अंधेरे की वजह से उसे गड्ढा नहीं नजर आया और उसका एक पैर गड्ढे में चला गया गिरने से उसके पैर और घुटने छिल गए जबकि कोहनी के पास की चमड़ी फटने से वो लहुलुहान हो गया कपड़े भी फट गए फिर पास ही खड़े स्थानीय लोगों ने उसे सहारा देकर गड्ढे से बाहर निकाला उपचार आदि के बाद वो अपने घर के लिए रवाना हुआ । धीमी गति से चल रहा काम -कस्बावासियों की मानें तो ठेकेदार के काम की गति धीमी हैं अभी तक पूरे कस्बा में पाइप के विस्तारीकरण का कार्य समाप्त हो जाना था साथ ही स्थानीय लोगों को नलजल योजना का लाभ भी मिलता लेकिन कछुआ चाल से कार्य किएं जाने के कारण लोग लाभ से वंचित हैं जबकि यह काम कोरोना कर्फ्यू काल से चल रहा हैं । शीघ्र भरा जाए गड्ढा -स्थानीय लोगों ने मांग किया हैं कि चौराहे के पास वाले गड्ढे को ठेकेदार के द्वारा शीघ्र भरा जाएं ताकि कोई बड़ी अप्रिय घटना न घट सकें क्योंकि जिस स्थान पर गड्ढे को खुला छोड़ दिया गया हैं वहां फिसलने का डर बना रहता हैं इसके अलावा खास बात यह हैं कि वह व्यस्त इलाका कहलाता हैं रात और दिन वाहनों की धमाचौकड़ी के साथ लोगों का पैदल आना जाना लगा रहता हैं इसलिए इस गड्ढे को सुनियोजित तरीके से बंद किया जाए ताकि लोग और हादसे का शिकार न हों ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button