प्रदेश

बस्तरा मैं गोड़वाना गणतंत्र पार्टी छोड़कर 110 सदस्यों ने ली युवा एवं किसान कांग्रेस की सदस्यता…

बस्तरा मैं गोड़वाना गणतंत्र पार्टी छोड़कर 110 सदस्यों ने ली युवा एवं किसान कांग्रेस की सदस्यता…

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

भारतीय काग्रेस कमेटी राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी , मध्यप्रदेश काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने निर्देश अनुसार कांग्रेस पार्टी द्वारा युवाओं तथा किसानों भाइयों को जोड़ने के लिए पूरे देश में चलाए जा रहे अभियान के तहत शहपुरा में युवा कांग्रेश तथा किसान कांग्रेस ने विधायक भूपेंद्र मरावी की उपस्थिति में ग्राम बस्तरा में 110 लोगों को युवा तथा किसान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई । बताया गया कि इनमें से 51 सदस्यों ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की तथा अन्य 59 लोगों ने किसान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेवा प्रसाद झारिया एवं युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पृथ्वी झारिया ने नवनियुक्त सदस्यों का तिलक बंदन कर स्वागत किया ।कार्यक्रम को विधायक भूपेंद्र मरावी , जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष रेवा प्रसाद झारिया, युवा काग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रथ्वी झारिया ने संबोधित किया । विधायक भूपेंद्र मरावी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि -हम सब आदिवासी भाई एव अन्य समाज के भाई एक हैं और कांग्रेस परिवार में सभी वर्गो के प्रति एक समान भावना है । तथा हमें एक साथ मिलकर अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी । तथा युवाओं को भी समाज तथा राष्ट्र निर्माण में आगे आना होगा जिससे आने वाला भविष्य बेहतर हो सके ।गो गा पार्टी छोड़ कर काग्रेस में सदस्यता लेने वाले सदस्यों ने बताया कि काग्रेस एक उच्च विचार धारा की पार्टी है जिसने हमेशा आदिवासियों , हरिजनों, दलितों को अन्याय से न्याय दिलाया है , तथा उनके हक की लड़ाई में उनका साथ दिया है तथा देश को एक समान भावना से जोड़े रखने का कार्य किया है, इसलिए हमने इसके रीति नीति से प्रभावित होकर काग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है ।
कार्यक्रम में नवीन चंदेल, ग्राम पंचायत सरपंच देवी सिंह ,उमाशंकर मार्को ,अनिल झारिया डुमरी सिंह,रतन सिंह , तथा अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे l

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button