प्रदेश

किसानों को जैविक खेती के बारे में टीम डीएसएसएमपी ने दिया प्रशिक्षण…

किसानों को जैविक खेती के बारे में टीम डीएसएसएमपी ने दिया प्रशिक्षण…

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

शहपुरा:-जैविक खेती के बारे मे जनजागरुक करने के उद्देश्य से धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति(डीएसएस एमपी) जिला डिंडौरी के कृषकों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का कार्य कर ही रही है।इसी क्रम में टीम डीएसएस ने कृषकों को जैविक खेती के प्रशिक्षण देने लिये जिला डिंडोरी विकास खण्ड शहपुरा के ग्राम मंझगांव पहुंचकर जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारी लाल साहू ने केचुआ खाद,जैविक कीटनाशक अन्य जैविक पद्धति से निर्मित उत्पादों की जानकारी दिए तथा कृषकों को जैविक खेती करने को प्रोत्साहित किए,इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड डेवलपमेंट कार्ड संस्था डिंडोरी के सीएफटी प्रोग्राम के तहत सिएफटी टीम के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस बीच समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने कृषकों को जैविक खेती कर स्वावलंबी बनकर अच्छी आय अर्जित करने को प्रोत्साहित किया कार्यक्रम में सीएफटी शहपुरा से खेमलाल साहू ,रामकिशोर बरमैया,प्रतिमा साहू,दिलीप सिंह तथा ग्राम पंचायत डोभी के रोजगार सहायक रघुवीर सिंह एवं कृषक उदय सिंह परसोत्तम सिंह,इंद्रपाल सिंह,जगदीश सिंह, मदन सिंह,जयेंद्र सिंह,ध्रुव सिंह,
ईश्वर सिंह,काशीराम मरकाम,सुनील सिंह,सिया बाई मरावी,पार्वती मरावी,भानवती मरावी,नानबाई ,तितरीबाई,बेलीबाई मानतीबाई,डीएसएस एमपी के सदस्य ब्रम्हादीन सहित 45 किसान उपस्थित रहे हैं।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button