प्रदेश

विधायक को मंत्री के कार्यक्रम में जाने से रोका,सड़क पर जबरन बैठाए गए विधायक…दौरे पर प्रशासन और भाजपा संगठन ने बरती गोपनीयता

विधायक को मंत्री के कार्यक्रम में जाने से रोका,सड़क पर जबरन बैठाए गए विधायक…दौरे पर प्रशासन और भाजपा संगठन ने बरती गोपनीयता

डिण्डोरी। जिले में प्रभारी मंत्री मोहन यादव के आगमन के दौरान कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम को डाइट भवन के पास जबरन रोक दिया गया, दरअसल विधायक ओमकार मरकाम प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम शामिल होना चाहते थे, स्थानीय प्रशासन ने उन्हें कार्यक्रम की जानकारी नही दी जिससे नाराज विधायक सड़क पर बैठ गए, उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री से मिलने नही दिया जा रहा है विधायक को कार्यक्रम से दूर रखा जा रहा है।

विधायक को पुलिस ने पकड़ कर रखा

विधायक ओमकार मरकाम को पुलिस अधिकारियों ने जबरन जकड़ कर मंत्री तक नहीं पहुंचने देने का प्रयास किया, विधायक को जमीन में बैठकर अपना विरोध दर्ज कराना पड़ा, विधायक अधिकारियों से कहते रहे कि मुझे मंत्री से मिलना है पर अधिकारियों ने विधायक को नही उठने दिया। एडीएम, एएसपी, एसडीओपी की निगरानी में विधायक पूरे समय रहे।

मंत्री के कार्यक्रम को रखा गोपनीय

प्रभारी मंत्री के कार्यक्रमों को स्थानीय प्रशासन और संगठन ने गोपनीय रखा, अमूमन मंत्रियों के कार्यक्रम की पूरी जानकारी पहले से ही जारी की जाती है लेकिन स्थानीय प्रशासन और संगठन ने कार्यक्रमों की जानकारी नही दी जिस कारण अंतिम समय तक किसी को जानकारी नही थी कि अगला कार्यक्रम कहाँ है। विभागों ने भी आने कार्यक्रमों की जानकारी साझा करने में कोताही बरती और आयोजनों का आमंत्रण कहीं नही भेजा।

राष्ट्रीय मंत्री की अनुपस्थिति रही चर्चा का विषय

प्रभारी मंत्री के आगमन के दौरान भाजपा के कद्दावर नेता, पूर्व केबिनेट मंत्री और भाजपा संगठन के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही, सूत्र बताते हैं कि उन्हें भी कार्यक्रम की जानकारी से दूर रखा गया हालांकि इस संबंध में यह स्पष्ट नही है कि डिण्डोरी में रहते हुए भी कार्यक्रमों में वह क्यों नही पहुंचे।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button