प्रदेश

काले झंडे दिखाने की फिराक में कांग्रेसियो को बैठाया थाने में कार्यकर्ताओ से मिलने पहुंचे विधायक

काले झंडे दिखाने की फिराक में कांग्रेसियो को बैठाया थाने में, कार्यकर्ताओ से मिलने पहुंचे विधायक

डिण्डोरी। प्रभारी मंत्री मोहन यादव के आगमन के दौरान पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को थाने में बैठा लिया, घण्टों कार्यकर्ता थाने में पुलिस की निगरानी में बैठे रहे, गौरतलब है कि डिण्डोरी आगमन के दौरान विधायक ओमकार मरकाम ने प्रशासन की उपेक्षा से रुष्ट हो अपना विरोध दर्ज कराना चाहा पर प्रशासन ने बलपूर्वक विधायक को उठा सड़क के किनारे जबरन बैठा दिया जिसके बाद कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जावेद इक़बाल, पार्षद आबिद रजा सैफी अपने समर्थकों के साथ मंत्री के काफिले को काला झंडा दिखाने की तैयारी में थे पर पुलिस ने उन्हें पकड़ थाने में बैठा रखा जिसकी जानकारी विधायक ओमकार मरकाम को लगी और वह भी थाने में पहुच गए और कार्यकर्ताओं से चर्चा की उन्होंने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई को दुखद बताया ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button