प्रदेश

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने निर्वाचित आदिवासी जनप्रतिनिधि का किया अपपान-कांग्रेस।

जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन ने निर्वाचित आदिवासी जनप्रतिनिधि का किया अपपान-कांग्रेस।


डिंडोरी-जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के द्वारा निर्वाचित आदिवासी जनप्रतिनिधि पूर्व मंत्री विधायक ओमकार मरकाम के साथ की गई अभद्रता के विरोध में निंदा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की भाजपा की सरकार आदिवासी विरोधी सरकार है, पूर्व मंत्री विधायक के साथ पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के द्वारा जिस तरह का सलूक किया गया उससे आप अंदाजा लगा लीजिए आम जनता के प्रति प्रशासन का क्या रवैया होगा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि शिवराज सिंह की सरकार में पुलिस अधीक्षक भाजपा के जिला अध्यक्ष बने हुए हैं और कलेक्टर अपने आप को प्रभारी मंत्री समझ रहे हैं, जिले में तानाशाही व्याप्त है आम नागरिक परेशान हैं भ्रष्टाचार चरम पर है उत्खनन कर्ताओं के हौसले बुलंद हैं और तो और मुख्यमंत्री ने जिले में ऐसे प्रभारी मंत्री को बैठा दिया जिसके स्टाफ के सदस्य के ऊपर स्थानांतरण के नाम पर ₹500000 मांगने का आरोप लगा था। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से वीरेंद्र शुक्ला ने कहा कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि विधायक जो स्वयं मंत्री रहे अपने क्षेत्र के विकास के लिए चर्चा करना चाहते थे अपना पक्ष अपनी बात रखना चाहते थे लेकिन कांग्रेस की लोकप्रियता से भयभीत प्रशासन ने पूर्व मंत्री और विधायक को प्रभारी मंत्री से मिलने के लिए रोका और रोकने का तरीका भी इतना गैर जिम्मेदाराना है जो कि लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है। मध्य प्रदेश मैं भाजपा का आदिवासी विरोधी चेहरा आमजन के सामने आ चुका है और साथ ही कुछ दिनों पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ भी झूठी शिकायत भाजपा के द्वारा की गई थी इससे महिला विरोधी चेहरा भी सामने आ चुका है। मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री को आदिवासी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के हित में निर्णय लेते हुए ऐसे अधिकारियों को तत्काल आदिवासी बाहुल्य जिले से हटा देना चाहिए जिनके दिल में आमजन, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए सम्मान नहीं उन्हें डिंडोरी जिले में रहने के लिए भी कोई स्थान नहीं होना चाहिए। मध्यप्रदेश शासन भाजपा समर्थित अधिकारियों को जिले से बाहर नहीं करेगा तो जिला कांग्रेस जिले में वृहद आंदोलन प्रदर्शन करेगी।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button