प्रदेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिर दिखाए प्रभारी मंत्री को काले झंडे

डिण्डोरी। प्रभारी मंत्री मोहन यादव के अमरकंटक रवाना होते समय रास्ते मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखा मंत्री का विरोध किया, कार्यकर्ताओं ने विधायक ओमकार मरकाम के अपमान के विरोध में प्रभारी मंत्री को काले झंडे दिखाए। ब्लॉकध्यक्ष लोकेश पटेरिया, जिला संगठन मंत्री अजय साहू, nsui विधानसभा उपाध्यक्ष पवन विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मार्ग पर जमा थे और उन्होंने प्रभारी मंत्री को काले झंडे दिखा विरोध किया।

प्रशासन की गलतियों की वजह से आज कांग्रेस को विरोध का मौका मिल गया और प्रथम आगमन पर ही मंत्री को विरोध का सामना करना पड़ा, चोरी छिपे भूमिपूजन आयोजन की परंपरा प्रशासन ने शुरू की है आज सुबह भी प्रशासन की विज्ञप्ति में कार्यक्रमो को गुप्त रखा गया।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button