डिण्डोरी। जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने एकजुट होकर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है मंगलवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया कलेक्टर के माध्यम से कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपा है, संघों की ओर से सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला ने बताया कि सभी विभागों के कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ शासन का काम करते हैं उनकी कुछ जायज मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया है जिसमे वेतन वृद्धि, डीए सहित आवास भत्ता शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के मामले सामने आए हैं जिसमे दोषियों पर दण्डात्मक कार्रवाई की अपेक्षा है इसके साथ ही अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों में शिथिलता की भी मांग की है।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार