प्रदेश
आर्य समाज बिछिया द्वारा 11 कुण्डीय सर्व कल्याण महायज्ञ संपन्न…
आर्य समाज बिछिया द्वारा 11 कुण्डीय सर्व कल्याण महायज्ञ संपन्न…

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324
शहपुरा-मॉ नर्मदा यज्ञ पीठ के पावन धाम ग्राम बिछिया में गुरू पूर्णिमा के पावन पर्व के अवसर पर एक दिवसीय 11 कुण्डीय सर्व कल्याण महायज्ञ संपन्न हुआ मानवीय जीवन में मानवता के विकास एवं नई ऊर्जा के संचार,वैदिक प्रोक्त नियमो मे श्रद्धा,विश्वास एवं ऋषि मुनियो पूर्वजो की धार्मिक परम्पराओ को आगे बढाते हुये एक दिवसीय 11 कुण्डीय सर्व कल्याण महायज्ञ का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य रूप से प्रवचनकर्ता एवं यज्ञ ब्रम्हा आचार्य धीरेन्द्र पाण्डे आर्य समाज जबलपुर,वेदपाठी गोविन्द षास्त्री बनारस,संगीतज्ञ राकेश चौरसिया एवं गणेष शर्मा जबलपुर से उपस्थित रहे प्रातः 8 बजे से 11ः30 बजे तक यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन हुआ इसके पश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम कार्यक्रम के मार्गदर्शक तुलसी प्रसाद त्रिपाठी,लेखराम शिवहरे,नोहर लाल झारिया,उमाशंकर चौकसे,गंगाचरण चौकसे,कैलाष शिवहरे,सुरेन्द्र साहू, यज्ञ व्यवस्था रामदयाल झारिया,डॉ वीरेन्द्र कुमार झारिया संतोष नामदेव,संतोष यादव,शेखर चौकसे मुकुल सोनी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजन में आर्य समाज बिछिया एवं तुलसी बाई झारिया चम्मू लाल झारिया का विशेष सहयोग रहा
