प्रदेश

भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर गीत माला का विमोचन समारोह संपन्न

भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर गीत माला का विमोचन समारोह संपन्न….

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324


शहपुरा l संस्कार पब्लिक स्कूल शहपुरा में श्री गणेश प्रसाद चंदेल जी द्वारा रचित प्रबंध काव्य भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर गीत माला का विमोचन तीसरा पक्ष त्रैमासिक पत्रिका के प्रधान संपादक श्री देवेश चौधरी के मुख्य आतिथ्य , प्रख्यात शायर और आलोचक श्री शिवनाथ चौधरी आलम जी के विशिष्ट आतिथ्य , उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्री डी डी मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन प्रकाश चंदेल , संयोजन श्री अविनाश झारिया एवं आभार प्रदर्शन श्री जितेन्द्र चंदेल द्वारा किया गया । वक्ताओं ने कवि के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बाबा साहब की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया तथा कवि श्री गणेश प्रसाद चंदेल ने अपनी पुस्तक के अनेक बंद पढ़े और काव्य यात्रा के अनुभव साझा किए । कवि श्री गणेश प्रसाद चंदेल ने कहा कि इस पुस्तक के विक्रय से जो सहयोग राशि प्राप्त होगी वह गरीब और बेसहारा बच्चों की शिक्षा पर व्यय किया जाएगा । इस अवसर पर श्री बिहारी परस्ते , श्री बी. पी. झारिया,श्री एन. के . साहू ,श्री राजेश साहू गुलाब मार्को , मोहन महोबिया , अखिलेश झारिया ,शैलेश रजक , नरोत्तम झरिया , महेंद्र झारिया , फकीरे लाल , रमेश चंदेल , द्वारिका चंदेल , परसराम माथुने , अपूर्वा चंदेल , श्रीमती मुन्नी देवी चंदेल सविता झारिया छोटी बाई, गुंजन चंदेल , गंगाराम , सहित अनेक श्रोतागण उपस्थित रहे ।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button