प्रदेश

पीएम आवास निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने कांग्रेस ने कलेक्टर को लिखा पत्र…

पीएम आवास निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने कांग्रेस ने कलेक्टर को लिखा पत्र…

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी डिंडोरी के द्वारा जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास योजना 2017 कार्य को शीघ्र पूरा कराने और हितग्राहियों को मकान सौंपने की मांग की है। जारी पत्र में वीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2017 औरई मार्ग पर 348 आवास का निर्माण 19 करोड़ की लागत से किया जाना था जिसे दिसंबर 2018 तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन ठेकेदार के द्वारा की जा रही लापरवाही से आज दिनांक तक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण नहीं हुए हैं, सैकड़ों हितग्राही आज भी आवास पाने की राह तक रहे हैं । पत्र में वीरेंद्र शुक्ला ने लिखा कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य भी गुणवत्ताहीन कराए जा रहे हैं, लगातार विलंब होने के कारण आवास जर्जर हो रहे हैं‌ महंगाई बढ़ने के कारण करोड़ों रुपए की आर्थिक क्षति शासन को उठानी पड़ सकती है ।लगातार बढ़ रही महंगाई से आवास निर्माण के लिए स्वीकृत की गई राशि से कहीं अधिक राशि शासन को खर्च करना पड़ेगी ।जिला प्रशासन से निवेदन किया है शीघ्र प्रधानमंत्री आवास कार्य पूर्ण कराएं और गरीबों को उनका हक उनका अधिकार आवास दिलाने का कष्ट करें।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button