प्रदेश

ग्राम पंचायत ने बनाया मौत का कुआं अधूरा पड़ा निर्माण कार्य,लगे लापरवाही के आरोप..

ग्राम पंचायत ने बनाया मौत का कुआं अधूरा पड़ा निर्माण कार्य,लगे लापरवाही के आरोप..

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324


योगेंद्र बर्मन
डिण्डोरी। आदिवासी बहुल जिला होने के कारण अत्यधिक पिछड़ा माना जाता है। हम बात कर रहे है डिंडौरी जिला के बजाग विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत विक्रमपुर के भदरा टोला की जहां ग्राम पंचायत द्वारा चार कुए बनवाए गए हैं जिनका निर्माण कार्य ग्राम पंचायत द्वारा पूर्ण नहीं कराया गया है ग्रामीणों के अनुसार विगत दिनों एक कुएं में बैल के गिर जाने से उसकी मौत हो गई वही दूसरे कुएं में भी बैल गिर गया था।जिसको गम्भीर चोटें आई है जिसे ग्रामीणों की मदद से निकाल लिया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव से कुआं निर्माण का कार्य पूरा कराए जाने की मांग की लेकिन ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों ने पैसे बचाने के चक्कर में लकड़ी से कुएं की रुधाइ करा दी जहां मवेशी आसानी से घुस जाते हैं और कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत के द्वारा गांव में मौत का कुआ बनाया गया हैं जहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है बार-बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं । या यूं कहें कि किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार जिम्मेदारो के द्वारा किया जा रहा हैं।

जब अधूरे पड़े कुएं व घटित घटना के संबंध में अधिकारियों से बात करनीचाही गई तो हड़ताल में बैठे होने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया गया

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button