प्रदेश

प्रदेश सरकार को सदबुद्धि देने संयुक्त मोर्चा ने किया सुंदर कांड का पाठ…

प्रदेश सरकार को सदबुद्धि देने संयुक्त मोर्चा ने किया सुंदर कांड का पाठ…

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324


योगेंद्र बर्मन
डिण्डोरी। प्रदेश भर में चल रहे संयुक्त मोर्चा के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल अब और तूल पकड़ता जा रहा है जहां डिंडोरी जिले के विकासखंड समनापुर मैं हड़ताल पर बैठे संयुक्त मोर्चा के अधिकारी कर्मचारी अब सरकार को सद्बुद्धि देने सुंदर कांड का पाठ कर रहे हैं। डिण्डोरी जिले में हड़ताली संयुक्त मोर्चा शासन से राहत नही मिलने पर अब भगवान की की शरण में चले गए हैं और गाजा बाजा के साथ भक्तिमय भजन कीर्तन वा रामायण का पाठ कर आवाज बुलंद कर रहे है, संयुक्त मोर्चा विकासखंड समनापुर के अधिकारी कर्मचारीयो ने मंगलवार को जनपद कार्यालय के सामने पंडाल पर सुंदरकांड का पाठ करते हुए सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना संयुक्त मोर्चा समनापुर ने भगवान से किया है।
संयुक्त मोर्चा समनापुर के ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग का अमला हर मुश्किल वक्त में शासन के साथ खड़ा रहा है लेकिन उनकी नही सुनी जा रही है, जिससे विभाग का अमला आर्थिक और मानसिक तनाव से जूझ रहा है। 22 जुलाई से लगातार हड़ताल पर बैठे संयुक्त मोर्चा की मांगों से शासन को अवगत करा उनका निराकरण कराने ईश्वर से कामना की है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button