प्रदेश

एक ही मामले पर तीसरे दिन तीसरी शिकायत…

एक ही मामले पर तीसरे दिन तीसरी शिकायत…

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324

महिला कांग्रेस अध्यक्ष व उनके पति के विरूद्ध शिकायत

फर्जी बिल बना राशि हडपने की शिकायत मिलर ने की

कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की मांग

डिण्डौरी। नगर के निकट स्थित मां नर्मदा राईस मिल कोहका के रमेश राजपाल ने गुरूवार को कोतवाली पहुंच जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोषी साहू व उनके पति रामजी साहू के विरूद्ध अपनी फर्म की फर्जी बिल बना राशि हडपने की लिखित शिकायत कर मामले को नया मोड दिया है दरअसल रमेश राजपाल की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने ट्रांसपोर्टर रामजी साहू के विरूद्ध धारा 420, 407 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है पुलिस ने महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी साहू के पति रामजी साहू के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध किया है यह मामला नर्मदा राईस मिल की संचालिका के पति रमेश राजपाल ने दर्ज कराया है अप्रेल माह में रमेश राजपाल ने मिल से चावल की खेप नेवरा छत्तीसगढ भेजी थी जो वहां नहीं पहुंची ट्रांसपोर्टर रामजी साहू ने चावल को अन्यत्र विक्रय कर दिया लगभग चार माह से रमेश राजपाल द्वारा चावल की राशि वापिस मांगी जा रही है लेकिन रामजी साहू राशि देने में आनाकानी कर रहा था अंततः रमेश राजपाल ने पुलिस की शरण ली।
क्या है मामला
जिला मुख्यालय के समीप संचालित नर्मदा राइस मिल के द्वारा ट्रांसपोर्टर रामजी साहू जो कि महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी साहू के पति हैं और कांग्रेस के सक्रिय नेता है, उनके ट्रक से चावल को विजय ट्रेडिंग कंपनी नेवरा भेजा गया था लेकिन उसके द्वारा सम्बंधित पते पर चावल नही पहुँचाते हुए मिलर को बिना बताये चावल को अन्यत्र विक्रय कर दिया ,इसके महीनों बाद भी भुगतान करने में आनाकानी करते हुए मिलर्स को धोखा दे दिया। आवेदक रमेश राजपाल ने कोतवाली थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर बताया कि अनावेदक रामजी साहू निवासी गाडासरई के द्वारा छल कपट कर उसके वाहन से भेजे गए चावल को विक्रय कर राशि नही दिया जा रहा है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने अनावेदक के विरूध्द अपराध धारा 420, 407 ताहि का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया । कोतवाली थाना में की गई शिकायत के अनुसार प्रार्थी रमेश राजपाल ने आरोप लगाया है कि मेरी पत्नि के नाम से नर्मदा राईस मिल संचालित है,जो ग्राम कोहका मे स्थित है का संचालन मेरे व्दारा किया जाता है। दिनांक 05 अप्रेल 2021 को वाहन क्र एमपी 20 एचबी 6323 ट्रक का मालिक रामजी साहु गाडासरई के ट्रक मे चावल रिलेक्शन भाडा पेड कर विजय ट्रेडिग कपनी नेवरा को भेजा था। जब मेरे व्दारा 27 अप्रेल 21 को मनोज मगवानी बोकर को काल कर भुगतान के विषय पूछा गया तो उनके व्दारा बताया गया कि माल प्राप्त नहीं हुआ है । आवेदक ने जब रामजी साहू से बात की तो उन्होने कहा कि आपको पैसे से मतलब है । तो मेने कहा ठीक है चावल की कीमत राशि 3 लाख 37 हजार 977 रुपये दे दो वरना मे थाने शिकायत करुगा तो बोला कि कर दो शिकायत, तुम्हारे पैसे खा लिया । दिनांक 27 जुलाई 2021 को भी मैने रामजी साहू को फोन से कहा की मेरे पैसे दे रहे हो या नहीं तो उसने कहा कि मैं तुम्हारे पैसे नहीं दे सकता । ट्रक क्र. एमपी 20 एचबी 6323 के मालिक रामजी साहू के द्वारा मेरे विक्रय परिवहन हेतु भेजे गये माल को बिना बताये अन्य स्थान पर बेच दिया है,मुझसे छल कपट कर विक्रय हेतु भेजे गये माल की राशि 3 लाख 37 हजार 977 रूपये राशि हडप ली गई है।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष आई पति के बचाव में एसपी से की शिकायत
मामला दर्ज होने के एक दिन बाद महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोषी साहू पति रामजी साहू के बचाव में उतर आई और उल्टे रमेश राजपाल के विरूद्ध शिकायत कर आरोप लगाया कि पशुधन आहार उनके पति द्वारा ले जाया गया था जिसकी राशि रमेश राजपाल के खाते में व नगद जमा कराया गया है उन्हें उसका भाडा 31 हजार रू अभी तक नहीं मिला है संतोषी साहू ने अपने पति के नाम से जो पत्र पुलिस अधीक्षक को दिया है उसमें रामजी साहू ने आरोप लगाये हैं कि रमेश राजपाल द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की शिकायत का दबाव दिया जाता है कुल मिलाकर संतोषी साहू ने अपने पति के पक्ष में दलीलें देते हुये उनका बचाव किया।
बिल में फंस सकता है पेंच हो सकती है बडी कार्रवाई
इस पूरे मसले पर देखा जाये तो एक ही बिल जिसका नं 255 है वह दोनो पक्षों द्वारा प्रस्तुत किया गया है एक बिल जो रमेश राजपाल ने प्रस्तुत किया है वह मूल बिल है जिसमें किसी तरह की कांट छांट नहीं है वहीं संतोषी साहू द्वारा प्रस्तुत बिल छायाप्रति है कुल मिलाकर पूरे मामले पर अब पुलिस को नये एंगल से भी जांच करने की जरूरत है। रमेश राजपाल ने 05 अप्रेल का बिल प्रस्तुत किया है जबकि संतोषी साहू उसी नं. का बिल 08 अप्रेल का दे रही हैं एक ही क्र का बिल दो अलग अलग दिनांक में कैसे दिया जा सकता है पूरे मामले में नया मोड आ गया है रमेश राजपाल ने जो शिकायत की है वह राईस रिजेक्शन की है जबकि संतोषी साहू के बिल में राइस पशुहार है। यहां मामला कूटरचना व धोखाधडी का भी है फिलहाल पुलिस ने शिकायत लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है।
इनका कहना है
— जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोषी साहू व उनके पति रामजी साहू ने हमारी फर्म का फर्जी बिल बनाया है 255 नं. का बिल फर्जी तौर पर बना पुलिस को गुमराह किया जा रहा है मैने इस मामले में कोतवाली में आज शिकायत पत्र प्रस्तुत किया है कि संतोषी साहू व उनके पति रामजी साहू के विरूद्ध इस फर्जीवाडे के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करें मेरी पहली शिकायत पर रामजी साहू के विरूद्ध धारा 407, 420 का प्रकरण पंजीबद्ध है लेकिन इन्होंने खुद के बचाव में कूटरचित फर्जी बिल हमारी ही फर्म का लगा दिया है इस पर प्रथक से मामला पंजीबद्ध करते हुये संतोषी साहू व रामजी साहू के विरूद्ध कार्रवाई की जावे।
रमेश राजपाल, शिकायतकर्ता

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button