प्रदेश

बिलगढा बांध के दो गेट खोले गये है, निचले क्षेत्रों में मुनादी कराई गई

बिलगढा बांध के दो गेट खोले गये है, निचले क्षेत्रों में मुनादी कराई गई

लोकविचार-आपका विश्वास,हमारा साथ 9893676527, 7566178324


शहपुरा। जिले में बीते 4 दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते नर्मदा नदी सहित सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है बात अगर शहपुरा क्षेत्र के बिलगड़ा बांध की करें तो सिलगी नदी में जलस्तर बढ़ने से बिलगड़ा बांध के दो गेट खोले जा चुके हैं जिसमें ग्रेट क्रमांक 5 और 6 को 15-15 सेंटीमीटर खोला गया है। क्षेत्रीय ग्रामीणों की मानें तो लगातार बिलगड़ा बांध का जलस्तर बढ़ रहा है जिसके चलते प्रशासन ने बांध के निचले इलाकों में रहने वाले ग्राम के ग्रामीणों को मुनादी के माध्यम से सतर्क रहने की अपील की है।

सभी क्षेत्रों में झमाझम बारिश
अधीक्षक भू-अभिलेख डिण्डौरी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 01 जून से 29 जुलाई 2021 तक डिण्डौरी जिलेे के विकासखण्डों में हुई वर्षा की स्थिति इस प्रकार है। विकासखण्ड डिण्डौरी में 585.9, अमरपुर में 654.1, समनापुर में 585.1, बजाग में 672.4, करंजिया में 568.8, शहपुरा में 548.8 और मेंहदवानी में 573.1 वर्षा दर्ज की गई है। 29 जुलाई तक जिले की कुल वर्षा 4188.2 मिमी. दर्ज हुई है।

lokvichar

मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button