योगेन्द्र बर्मन डिण्डौरी। अमरपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के जैतपुरी के ग्रामीण महीनों से बिजली बंद होने की शिकायत को लेकर कलेक्टर को आवेदन दिया है और बिजली सप्लाई चालू करवाने की मांग की।ग्रामीणों का आरोप है कि अप्रैल माह से गाँव मे बिजली सप्लाई बंद है जिसके चलते सबसे ज्यादा ग्रामीण महिलाओ व बच्चो को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वही वनग्राम का जंगली इलाका होने के चलते जंगली जीव सहित जहरीले जीव जंतु का खतरा बना रहता है।वही गाँव के लोगो को तीन माह से मिट्टी तेल के जरिये रात गुजारनी पड़ रही है लेकिन शिकायतों के बाद भी बिजली विभाग ध्यान नही दे रहा है डिंडोरी जिला के अमरपुर जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैतपुरी जो वनग्राम ग्राम है क्षेत्र के लगभग दो दर्जन ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया है कि 10 अप्रैल से ग्राम में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है जिसके चलते कई बार ग्रामीणों ने बिजली विभाग को आवेदन देकर बिजली सप्लाई चालू करने की मांग की थी लेकिन कोई सुनवाई बिजली विभाग के द्वारा नहीं की गई जिसके चलते ग्रामीणों को स्वयं चलकर डिंडोरी कलेक्ट्रेट आना पड़ा हैं।
मीडिया भारत का महत्वपूर्ण अंग है,लोकविचार इस अंग को और मजबूत बनाने के लिए सच को लेकर काम करता है हमारा उद्देश्य आप तक सिर्फ सच को समय पर पहुचाना है हम निडर और निष्पक्ष होकर काम करने मे विश्वास करते है लोकविचार आमजन की समस्याओं को समाज के बीच रखता है-लोकविचार